ससुर वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में ऐश्वर्या राय से लिपटकर फूट-फूटकर रोईं काजोल, वायरल हुआ ये वीडियो | Bollywood Life हिंदी

इंडस्ट्री के लिजेंडरी एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने सोमवार को हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया। इसके बाद उनके मुंबई स्थित घर पर बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगना शुरू हो गया है। वीरू देवगन के अंतिम दर्शन के लिए शाहरुख खान, सनी देओल भाई बॉबी देओल के अलावा संजय दत्त, सलमान खान के पिता सलीम खान, ट्विंकल खन्ना, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स दिखाई दिए। देवगन परिवार के इस कठिन समय में उनके बॉलीवुड के दोस्त ने उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अजय के घर पहुंची थी। जब ऐश्वर्या काजोल का हौसला बढ़ा रही थी तब अचानक ऐश्वर्या के गले लग काजोल फूटकर रो पड़ीं। इस दौरान ऐश्वर्या काजोल कोदिलासा देते हुए दिखाई दी।

अजय देवगन के पिता वीरु देवगन की अंतिम यात्रा की तस्वीरें आई सामने

सोशल मीडिया पर काजोल और ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर देवगन परिवार को सहानुभूति देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, अजय देवगन के पिता वीरू देवगन 77 साल के थे। उनकी अंतिम यात्रा अजय के घर से निकली थी। इस दौरान अजय देवगन और देवगन परिवार के कुछ खास लोग उनके अर्थी को कंधा देते नजर आए। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार शाम को मुंबई के विले पार्ले में हिंदू रीति रिवाज के साथ किया गया। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, वीरू देवगन अपने घर पर खान खा रहे थे तभी अचानक वो अपनी कुर्सी से गिर पड़े। इसके बाद उनकी बहू काजोल ने उन्हें अस्पताल ले गई लेकिन वहां डॉक्टर ने बताया कि अटैक से उनका निधन हो गया।

अजय देवगन के पिता को आखिरी श्रद्धांजलि देने उमड़ा बॉलीवुड, घर पहुंचे सनी देओल, शाहरूख खान समेत ये सितारे, देखें तस्वीरें

अजय देवगन इस दौरान अपनी जल्द रिलीज होने वाली तानाजी की शूटिंग में व्यस्त थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही वो तुरंत घर आए।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article