सन्यास लेने पर बॉलीवुड ने किया युवराज सिंह को सलाम, याद आई 6 छक्कों वाली तूफानी पारी

बॉलीवुड ने युवराज को दिया सम्मान

कुछ समय पहले ही युवराज सिंह ने क्रिकेट से अपने सन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश नजर आए। वैसे बॉलीवुड में भी युवी के फैंस की कोई कमी नहीं है। तभी तो यह खबर फैलते ही इंडस्ट्री के कई जानेमाने चेहरों ने युवराज के इस फैसले पर अपनी राय रखी है। चारों तरफ युवराज की तारीफों के पुल बंध रहे हैं। वरूण धवन से लेकर अनुष्का शर्मा ने युवराज की यादगार पारियों को याद किया। देखें सितारों के रिएक्शन-

हुमा करैशी

हुमा करैशी ने ट्वीट करके बताया कि युवराज उनके हमेशा से फेवरेट क्रिकेटर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे के लिए युवराज को शुभकामनाएं दी।

वरूण धवन

वरूण धवन ने भी युवराज के खेल की जम कर तारीफ की।

अंगद बेदी

अंगद बेदी ने युवराज की गिफ्ट की गई टीशर्ट की तस्वीर शेयर की और बताया कि युवराज उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं।

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने युवराज के फैसले को साहसिक बताते हुए लिखा, युवराज आपने कई बार भारत को गर्व महसूस करवाया है। इंग्लैेंड के खिलाफ आपके लगातार 6 छक्के भला कौन भूल सकता है।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने माना कि अब ये दोबारा नहीं हो पाएगा। हम युवराज को मैदान पर नहीं देख पाएंगे। ऐसे लोग दुनिया में बार बार नहीं पैदा होते।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने तो ट्विटर पर युवराज सिंह को योद्धा करार दिया जो कभी किसी लड़ाई में नहीं हारा है।

नेहा धूपिया

नेहा ने अपने ट्विटर पर लिखा, मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि आपका फेवरेट क्रिकेटर कौन हौ और मेरी जबान पर केवल तुम्हारा नाम आता है। यह नाम कभी नहीं बदलने वाला। हमेशा युवराज सिंह मैं तुमको मैदान पर हमेशा याद करुंगी।

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने युवराज को एक विनर बताया जिसको रिटायर होते देख कर हर कोई दुखी है। उनके फैंस नहीं चाहते कि वो क्रिकेट को छोड़ कर इस तरह से जाए।

विराट कोहली

विराट कोहली ने भी युवराज के सन्यास लेने की खबर सामने आते ही ट्वीट करके अपना सम्मान जाहिर किया।

Source: Read Full Article