कांस 2019 में छाया ऐश्वर्या राय का जलवा, विश्व सुंदरी के सभी लुक्स की कायल हो गई दुनिया

कांस 2019 में छाया ऐश्वर्या राय का जलवा

हमेशा की तरह ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस बार भी कांस 2019 में धमाकेदार एंट्री मारी। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने सभी लुक्स में अपना जलवा बिखेरा। पूर्व विश्व सुंदरी की एक झलक देखने के लिए वहां मौजूद लोग दंग रह गए। इस दौरान अपनी सभी ड्रेसेस में ऐश बला की खूबसूरत लग रही थी। देखिए ऐश के सभी लुक्स-

आखिरी दिन कुछ ऐसा था ऐश का अंदाज

कांस 2019 में अपनी आखिरी एपीयिरेंस में ऐश्वर्या ने थोड़ा कैजुएल लुक रखा। आखिरी दिन ऐश ने ब्लैक गाउन के साथ ब्राउन जैकेट को कैरी किया। इस सिंपल ड्रेस में भी वो काफी एलिगेंट लग रही थी।

पहले दिन मारी थी धमाकेदार एंट्री

जबकि कांस 2019 में पहले दिन ऐश्वर्या ने धमाकेदार एंट्री मारी थी। यहां अपनी बेटी आराध्या के साथ मैचिंग ड्रेस में ऐश ने रैंप वॉक करा। ऐश्वर्या ने यैलो फिश कट लॉन्ग गाउन में अपने लुक्स ने समां बांध दिया।

दूसरे दिन भी छाया विश्व सुंदरी का जादू

विश्व सुंदरी का खिताब हासिल कर चुकी ऐश का दूसरे दिन भी लुक काफी इंप्रेसिव रहा था। यहां व्हाइट कलर के गाउन में ऐश किसी परी से कम नहीं लग रही थी।

डेनिम ड्रेस में भी ग्लैमर का तड़का

इस कार्यक्रम के दौरान ही ऐश ने एक डेनिम ड्रेस को भी पहना। इस डेनिम ट्राउजर और ओवर कोट पर एंब्रॉयडरी का काम काफी प्यारा लग रहा था।

फ्यूजन का भी लिया सहारा

वहीं, इस दौरान ऐश ने अपने एक खास लुक के लिए डेनिम जींस के साथ फ्यूजन बेस्ड जैकेट का सहारा लिया। साथ ही सन ग्लासेज के साथ उनके लुक में चार चांद लग गए।

ब्लू ड्रेस में दिखा सिंपलिसिटि का टच

वहीं, एक लुक के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लू ड्रेस का चुनाव किया। इसमें ऐश एक बार फिर बेहद प्यारी लग रही थी।

रेड एंड व्हाइट स्ट्रिप ड्रेस में लगी दीवा

इसके अलावा ऐश ने रेड एंड व्हाइट स्ट्रिप ड्रेस को भी अपनी लिस्ट में रखा। इस ड्रेस में ऐश बेहद क्लासिक और रॉयल लग रही थी।

Source: Read Full Article