अजय देवगन को सुपरस्टार बनाने में जमीन आसमान एक कर बैठे थे वीरू देवगन, तस्वीरें हैं इस बात का सबूत

अजय देवगन के पिता का हुआ निधन

आज अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का दहांत हो गया है। खबरों की माने तो वीरू देवगन लंबे समय से काफी बीमार चल रहे थे। तबियत ज्यादा खराब होने पर उनको मुंबई के सुर्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया है।

अजय के करियर को दी नई पहचान

अजय देवगन को बॉलीवुड का रास्ता दिखाने वाले भी वीरू ही थे। आपको जान कर हैरानी होगी कि, अजय के पिता ने बेटे के जन्म से पहले ही सोच लिया था कि उसे एक्टर ही बनाएंगे। ये उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि 18 साल की उम्र में ही अजय को बॉलीवुड में काम करने का मौका मिल गया था।

जानेमाने स्टंट मास्टर थे वीरू

बता दें कि वीरू देवगन बॉलीवुड के एक जानेमाने स्टंट मास्टर थे।

अजय की फिल्मों में भी स्टंट किया कोरियोग्राफ

अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे, दिलवाले और हिंदुस्तान की कसम में स्टंट कोरियोग्राफ किए थे।

इन फिल्मों में दिखाया था अपना हुनर

वीरू ने लगभग 80 बॉलीवुड फिल्मों के लिए स्टंट कोरियोग्राफी की है। इनमें से दिलवाले हिम्मत वाला और शहंशाह जैसी फिल्मों में स्टंट के लिए वीरू को आज भी याद किया जाता है।

पिता के सबसे करीब थे अजय

भले ही अजय देवगन सबके सामने अपने परिवार के बारे में बात करने से बचते हो लेकिन वो अपने पिता के बेहद करीब थे।

काफी कमजोर हो गए थे वीरू देवगन

खराब सेहत के चलते वीरू काफी कमजोर हो गए थे। यही वजह थी कि, वो इस दौरान वो कभी भी किसी बॉलीवुड इवेंट में नहीं जाते थे।

गोलमाल अगेन की स्क्रीनिंग पर आए थे नजर

साल 2017 में वीरू को अजय की फिल्म गोलमाल अगेन की स्क्रनिंग पर पूरे परिवार के साथ देखा गया था।

बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

जैसे ही वीरू देवगन के देहांत की खबर सबके सामने आई वैसे ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दोड़ गई। आज शाम 6 बजे अजय के घर पर ही वीरू के अंतिम संस्कार की विधि होगी।

Source: Read Full Article